रामपुरकासिम टोला के पांच दर्जन परिवारों ने किया पलायन

दरभंगा : एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण सदर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यायल, सदर थाना से लेकर कबीरचक पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. पिछले 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कबीरचक पंचायत समेत सदर प्रखंड कार्यालय टापू में तब्दील हो गया है. प्रखंड कार्यालय में दो […]
दरभंगा : एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण सदर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यायल, सदर थाना से लेकर कबीरचक पंचायत पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. पिछले 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कबीरचक पंचायत समेत सदर प्रखंड कार्यालय टापू में तब्दील हो गया है. प्रखंड कार्यालय में दो फीट पानी घुस गया है. सदर प्रखंड कार्यालय, सीओ कार्यालय, सदर पीएचसी व सदर थाना की ओर आने वाले रास्ते पर तीन से चार फीट पानी लग जाने के कारण यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है. वहीं कबीरचक पंचायत में दो सौ घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है.
हाल यह है कि पंचायत के रामपुरकासिम टोला में लोगों के घरों में चार से पांच फीट पानी घुस जाने के कारण टोला के करीब पांच दर्जन परिवार के लोगों को पलायन करना पड़ा. पलायन करने वाले लोग सामान व पूरे परिवार के साथ मध्य विद्यालय मथुरापुर में शरण लिये हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




