जलनिकासी को ले न बरतें लापरवाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक. डीएम ने अिधकािरयों को िदये निर्देश दरभंगा : भारी बारिश से उत्पन्न समस्या से निबटने को ले डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को समाहरणालय में बैठक की. जलजमाव से निजात पाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए यह बैठक बुलाई गयी थी. इस दौरान डीएम ने उपस्थित […]
विज्ञापन
बैठक. डीएम ने अिधकािरयों को िदये निर्देश
दरभंगा : भारी बारिश से उत्पन्न समस्या से निबटने को ले डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को समाहरणालय में बैठक की. जलजमाव से निजात पाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए यह बैठक बुलाई गयी थी. इस दौरान डीएम ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये. कहा कि वे स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पानी निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि पानी निकासी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
चिकित्सकों को डीएमसीएच लाने-ले जाने को मिलीं दो गाड़ियां: अत्यधिक जलजमाव के बीच भी डीएमसीएच में व्यवस्था बहाल रखने को ले दो बड़ी गाड़ी प्रशासन की ओर से देने का निर्देश डीएम ने दिया है. इन वाहनों का उपयोग चिकित्सकों को अस्पताल लाने तथा ले जाने में किया जाएगा. छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के भोजन के लिए आपातकालीन व्यवस्था करने का निर्देश प्राचार्य को दिया.
नाला अतिक्रमण करनेवालों पर होगी कार्रवाई : शहर के सभी प्रमुख नालों से पानी निकालने के निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही.
पर्याप्त मात्रा में सर्पदंश की दवा उपलब्ध रखने की हिदायत
सिविल सर्जन को हैलोजन, क्लोरिंन टैबलेट का पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने को कहा गया. पीएचसी में विशेष कर डायरिया के इलाज के िलए दवा का भंडारण सुनिश्चित रखने को कहा गया. चिकित्सा केंद्रों में सर्पदंश की पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का डीएम ने निर्देश दिया.
सक्रिय रहेंगे बिजली कर्मी : डीएम ने बिजली विभाग के अभियंताओं को जेइ/एइ के साथ गैंग मैन की टोली को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रखने का निर्देश दिया. टोली की सूची मोबाइल नंबर के साथ जिला नियंत्रण कक्ष को देने का आदेश डीएम ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




