बारिश के बीच बाबा जागेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

कुशेश्वरस्थान : लोक आस्था के आगे खराब मौसम का कोई असर नजर नहीं आया. मुसलाधार बारिश के बावजूद शिवभक्तों का हुजूम अहले सुबह से ही बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आसो गांव स्थित अंकुरित जागेश्वरनाथ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे. इससे पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा. देर शाम […]
कुशेश्वरस्थान : लोक आस्था के आगे खराब मौसम का कोई असर नजर नहीं आया. मुसलाधार बारिश के बावजूद शिवभक्तों का हुजूम अहले सुबह से ही बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आसो गांव स्थित अंकुरित जागेश्वरनाथ महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे. इससे पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा. देर शाम तक आस पड़ोस के चार दर्जन गांव के 25 हजार से भी अधिक श्रद्धालु शिवभक्तों ने जलाभिषेक के संग पूजा अर्चना की. पूजा-अर्चना को आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए ग्रामीण कमिटी के सदस्य पूर्व मुखिया विमलचन्द्र खां के नेतृत्व में जुटे थे.
वहीं लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. 170 वर्ष पुराने अंकुरित जागेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना के लिए आनेवालों की सभी मुरादें पूरी होती हैं. यही कारण ही सालों भर लोग पूजा-अर्चना, मुण्डन, उपनयन, शादी, वाहन पूजन आदि मांगलिक कार्य के लिए यहां आते रहते हैं. श्रावणी मेले को लेकर मंदिर का रंग रोगन, रास्ते व परिसर की साफ सफार्इ एवं मेले में दुकान को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाता है. वहीं क्षेत्र स्थित औराही, कटवाराघाट, सुल्तानपुर, नारायणपुर सहित सभी शिवालयों में सावन के पहले सोमवारी को लेकर लोग नदी तलाब में स्नान कर देर शाम तक पूजा-अर्चना में जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




