चेन खींच कर रोकी ट्रेन, पकड़ाया

Published at :10 Jul 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
चेन खींच कर रोकी ट्रेन, पकड़ाया

दबोचा सियालदह से जयनगर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस के वैक्यूम को मधुबनी के युवक ने खोला दरभंगा : अवैध तरीके से चेन खींचकर ट्रेन को रोकने के खिलाफ आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है. इस कड़ी में रविवार को आरपीएफ ने एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान मधुबनी के खजौली थाना […]

विज्ञापन

दबोचा सियालदह से जयनगर जा रही गंगासागर एक्सप्रेस के वैक्यूम को मधुबनी के युवक ने खोला

दरभंगा : अवैध तरीके से चेन खींचकर ट्रेन को रोकने के खिलाफ आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है. इस कड़ी में रविवार को आरपीएफ ने एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान मधुबनी के खजौली थाना अंतर्गत तारापट्टी निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र नंदन कुमार सिंह के रूप में हुई. सियालदह से जयनगर जा रही 13185 गंगासागर एक्सप्रेस को आरोपित ने खजौली यार्ड में गलत तरीके से वैक्यूम खोलकर रोक दिया. मौके पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी उमेश पासवान तथा आरक्षी चंदन कुमार ने दबोच लिया. इस संबंध में एसआइ जवाहर लाल ने बताया कि इस क्षेत्र में ट्रेनों की लेट लतीफी की सबसे बड़ी वजह अवैध तरीके से वैक्यूम खोलना है. इसे चुनौती के रूप में लिया गया है. आरोपित को चालान कर समस्तीपुर भेज दिया गया है.
दरभंगा. नेपाल के धनुषा जिला के जटही थाना के लगमा गांव निवासी बौएलाल मंडल के 36 वर्षीय पुत्र वदी मंडल को शुक्रवार को देर रात शहीद एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचने पर नशाखोरों ने अपने जाल मे फंसा लिया. उसके पास से पांच हजार रुपये नकद समेत सारा समान लूट लिया. नशे की हालत में रेलवे पुलिस ने ईलाज के लिए युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया है. डीएमसीएच में वदी ने बताया कि वह शहीद एक्सप्रेस से अमृतसर से शुक्रवार को देर रात दरभंगा जंक्शन पहुंचा. जंक्शन के बाहर होटल में खाना खाया. वहां से निकलने के बाद कुछ लोगों ने उसका नाम व पता पूछा. जान-पहचान बनाने के बाद युवक को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने जर्दा खाने को कहा. नहीं खाने पर युवक के साथ इन लोगों ने मारपीट की. युवक के चेहरे पर चोट के निशान है. गिरोह के सदस्यों ने वदी को जर्बदस्ती नशीला जर्दा खिला दिया. जर्दा खाने के बाद वदी को नशा आ गया. नशा के कारण वदी वहीं सड़क पर गिर गया. इसके बाद वदी का सारा समान लूट लिया गया. नींद खुलने पर वदी अपने को डीएमसीएच के बेड पर पाया. उसके पास से पांच हजार रूपया नकद एवं सामानों से भरा बैग गायब था. डीएमसीएच पहुंचने पर बेंता ओपी के सुनील कुमार ने पत्नी पवन देवी से उसकी बात करायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन