गुरु पूर्णिमा आज, शिष्य करेंगे गुरु का वंदन

कमतौल : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘गुरु पूर्णिमा’ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रविवार नौ जुलाई को मनाया जाएगा. इसे व्यास पूजा के नाम से भी जाना जाता है. वैसे तो किसी भी तरह का ज्ञान देने वाले गुरु कहलाते हैं, लेकिन तंत्र-मंत्र-अध्यात्म का ज्ञान देने वाले सद्गुरु कहलाते हैं. इनकी प्राप्ति […]
कमतौल : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘गुरु पूर्णिमा’ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रविवार नौ जुलाई को मनाया जाएगा. इसे व्यास पूजा के नाम से भी जाना जाता है. वैसे तो किसी भी तरह का ज्ञान देने वाले गुरु कहलाते हैं, लेकिन तंत्र-मंत्र-अध्यात्म का ज्ञान देने वाले सद्गुरु कहलाते हैं. इनकी प्राप्ति पिछले जन्मों के कर्मों से ही होती है.
शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. गुरु वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेद का ज्ञान दिया था. इसलिए वे सभी के प्रथम गुरु हुए. इसलिए उनके जन्म दिवस के दिन उनके सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है. इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




