डूबी तमाम सड़कें, घरों में घुसा पानी

Published at :06 Jul 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
डूबी तमाम सड़कें, घरों में घुसा पानी

दरभंगा : उमस भरी गरमी के बीच शुरू हुई बारिश ने शुरूआत में तो लोगों को बड़ा मजा दिया, लेकिन लगातार हो रही बारिश अब भारी परेशानी का सबब बन गया है. दो दिनों से हो रही मुसलाधार बरसात से पूरा शहर तैरता नजर आ रहा है. मुख्य सड़क से लेकर तमाम गलियां पानी में […]

विज्ञापन

दरभंगा : उमस भरी गरमी के बीच शुरू हुई बारिश ने शुरूआत में तो लोगों को बड़ा मजा दिया, लेकिन लगातार हो रही बारिश अब भारी परेशानी का सबब बन गया है. दो दिनों से हो रही मुसलाधार बरसात से पूरा शहर तैरता नजर आ रहा है. मुख्य सड़क से लेकर तमाम गलियां पानी में डूब गयी है. करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों की स्थिति काफी विकट है.

लोग घर में कैद हो गये हैं. बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है. जहां अपेक्षाकृत कम जलजमाव है, वहां खतरा मोल लेकर नौनिहाल कीचड़ से सराबोर पानी तैरकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं.

बुधवार को भी झमाझम बरसात हुई. सुबह में हुई बूंदा-बांदी ने चंद घंटे बाद ही मुसलाधार रूप ले लिया. मंगलवार की बरसात से हुआ जलजमाव अभी कम हो ही रहा था कि फिर से इंद्रदेव ने पोटली खोलकर इसमें वृद्धि कर दी. नाला जाम रहने तथा इसके पहले से भरे होने के कारण चंद मिनट में सड़कें इस पानी में डूब गयी. लक्ष्मीसागर के कई मोहल्लों में तो तीन फीट से भी अधिक पानी जमा हो गया है. अपरिहार्य कार्य से ही घर के कोई एक सदस्य निकलते हैं, बांकी कैदी की तरह घर में पड़े हैं. यही हाल पुरानी मुंसिफी, फैजुल्लाहखां, मोगलपुरा, बलभद्रपुर, अभंडा सहित अन्य मुहल्लों का भी है. अगर बरसात इसी तरह होती रही तो सैंकड़ों घर में घुसा पानी का आंकड़ा हजारों में बदल जायेगा. तीन दिन पूर्व तक बरसात की दुहाई देने वाले इस नारकीय स्थिति को देखते हुए अब तौबा करते नजर आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन