देश में अघोषित आपातकाल

Published at :27 Jun 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
देश में अघोषित आपातकाल

दरभंगा : भाकपा (माले) जिला कमेटी की ओर से सोमवार को पोलो मैदान से संविधान-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया. मार्च पोलो मैदान से आईजी ऑफिस, समाहरणालय होते लहेरियासराय टावर से पुन: पोलो मैदान में पहुंचा. मार्च का नेतृत्व देवेन्द्र कुमार, प्रो. कल्याण भारती, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. ह्रषिकेश झा ने किया. […]

विज्ञापन
दरभंगा : भाकपा (माले) जिला कमेटी की ओर से सोमवार को पोलो मैदान से संविधान-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया. मार्च पोलो मैदान से आईजी ऑफिस, समाहरणालय होते लहेरियासराय टावर से पुन: पोलो मैदान में पहुंचा. मार्च का नेतृत्व देवेन्द्र कुमार, प्रो. कल्याण भारती, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. ह्रषिकेश झा ने किया.
मार्च में लोग अघोषित आपातकाल मुर्दाबाद, लोकतान्त्रिक संवैधानिक संस्थाओं पर हमला नहीं सहेंगे, अवसरवादी नीतीश सरकार मुर्दाबाद, उच्च शिक्षा संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे आदि नारा लगा रहे थे. धरना स्थल पर लक्ष्मी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संगठन के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि अभी देश में अघोषित आपातकाल का दौर चल रहा है. यह इन्दिरा गांधी द्वारा लगाये गए आपातकाल से ज्यादा खतरनाक रुप में सामने आ रहा है. इसमें धर्म, जाति व्यवसाय और वैचारिक भिन्नता के आधार पर साम्प्रदायिक हमले हो रहे हैं.
आरके सहनी ने कहा कि मोदी के अघोषित आपातकाल देश के संवैधानिक लोकतान्त्रिक संस्थाओ पर हमला है. बोलने, लिखने, पहनने, खाने सहित सभी तरह की आजादी छीनी जा रही है. कार्यक्रम में प्रिंस कर्ण, गजेन्द्र नारायण शर्मा, सत्यनारायण मुखिया, सुरेन्द्र पासवान, रोहित सिंह, उमेश साह, मनोज यादव, पप्पू पासवान, हरी पासवान, मनोज राम, विशाल माझी, मयंक कुमार, चन्दन कुमार, अमर पासवान, विशम्बर पासवान, बैद्यनाथ यादव(छोटा) शनिचरी देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन