बिहार : दरभंगा में छात्र से 26 हजार रुपये रिश्वत लेते पुस्तकालय सहायक गिरफ्तार

Published at :08 Jun 2017 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : दरभंगा में छात्र से 26 हजार रुपये रिश्वत लेते पुस्तकालय सहायक गिरफ्तार

पटना : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत सूर्य मोहन कुमार को आज एक छात्र से रिश्वत के तौर पर 26 हजार रुपये लेते रंगेहाथ धर दबोचा. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी और मुजफ्फरपुर जिले […]

विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत सूर्य मोहन कुमार को आज एक छात्र से रिश्वत के तौर पर 26 हजार रुपये लेते रंगेहाथ धर दबोचा. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी और मुजफ्फरपुर जिले के कटरा निवासी नंदकिशोर बैठा ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय सहायक के साथ छात्र संबंधित संचिका के अतिरिक्त प्रभार में सूर्य मोहन कुमार द्वारा छात्रवृत्ति राशि का भुगतान करने के एवज में 26 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है.

नंदकिशोर बैठा की शिकायत का सत्यापन कराये जाने के बाद आरोप सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने सूर्य मोहन कुमार को विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के कमरा नंबर नौ में परिवादी से रिश्वत के तौर पर 26 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त से पूछताछ किए जाने के बाद उसे मुजफ्फरपुर स्थित विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.

पांच लाख का इनामी आइएसआइ एजेंट फरमुल्लाह पाक का है रहने वाला, करता था जाली नोट की सप्लाइ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन