दो युवकों को गोली मारी, घायल

Published at :07 Jun 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
दो युवकों को गोली मारी, घायल

दरभंगा : लहेरियासराय थाने के सैदनगर मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. युवक पर चाकू से भी कई बार प्रहार किया गया. घायल युवकों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाने के सैदनगर मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. युवक पर चाकू से भी कई बार प्रहार किया गया. घायल युवकों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अपराधी को चिह्नित कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

न्यू खाजासराय मुहल्ला निवासी माधवेश्वर सिंह का पुत्र तीर्थमणि सिंह सैदनगर में एक चाय दुकान में बैठा था. इसी दौरान बाइक पर सवार हनुमानगर प्रखंड के गोढ़ियारी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र रौनक सिंह एक साथी अभिमन्यु सिंह के साथ
सैदनगर में युवकssss
पहुंचा.
तीर्थमणि ने बताया कि रौनक ने उससे दारू पीने के लिए पैसा मांगा. उसने जब इनकार किया, तो अभिमन्यु सिंह ने चाकू गोद दिया. जब वह जान बचा कर भागने लगा, तो रौनक सिंह ने गोली मार दी. गोली दाहिने पैर में लगी है. बताया जाता है कि रौनक सिंह रंगदारी मामले में जेल में बंद था तथा कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया था. लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा डीएमसीएच पहुंचे तथा घायल युवक से मामले की जानकारी ली.
दारू पीने के लिए अपराधी ने मांगा था पैसा
इनकार करने पर घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन