सफलतम एयरपोर्ट की सूची से नीचे आया दरभंगा एयरपोर्ट, घटते विमान और बढ़ने किराये से कम हुए यात्री

Updated at : 26 Sep 2022 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
सफलतम एयरपोर्ट की सूची से नीचे आया दरभंगा एयरपोर्ट, घटते विमान और बढ़ने किराये से कम हुए यात्री

उड़ान योजना के तहत चालू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट सफलतम एयरपोर्ट की सूची में पहले पायदान से नीचे आ गया है. दरभंगा से हवाई सेवा शुरू होने के बाद इस एयरपोर्ट ने लगातार खुद को सफल एयरपोर्ट की सूची में पहले नंबर पर रखा है, लेकिन हाल के दिनों में यहां सबकुछ सही नहीं है.

विज्ञापन

दरभंगा. उड़ान योजना के तहत चालू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट सफलतम एयरपोर्ट की सूची में पहले पायदान से नीचे आ गया है. दरभंगा से हवाई सेवा शुरू होने के बाद इस एयरपोर्ट ने लगातार खुद को सफल एयरपोर्ट की सूची में पहले नंबर पर रखा है, लेकिन हाल के दिनों में यहां सबकुछ सही नहीं है. यही कारण रहा है कि अब दरभंगा एयरपोर्ट धीरे-धीरे नीचे की तरफ एक पायदान खिसकने लगा हैं. कारण स्पष्ट हैं कि यहां से कई जगहों के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है. किराये में मनमाना बढ़ोतरी की गयी है. टिकटों की बुकिंग करना सबके बस में नहीं रहा. इतने मंहगे हवाई सफर करने से बेहतर लोग ट्रेन या फिर पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना पसंद कर रहे हैं.

शुरुआत में बेहतर लोगों को थी बहुत उम्मीद

शुरुआत में जब दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा चालू हुई तो लोगों को बहुत उम्मीद थी. लोगों ने दिल खोल कर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया. दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू की थी. सेवा शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी. इससे उत्साहित होकर एयरलाइंस ने एक के बजाय दो-दो विमानों की सेवा बहाल की. वहीं अन्य रूटों पर भी विमान सेवा शुरू कर दी गयी. देखते ही देखते करीब दो दर्जन विमानों की आवाजाही इस एयरपोर्ट से होने लगी थी.

बढ़ते टिकटों के दाम ने सफर पर लगाई ब्रेक

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान देश में चर्चा का विषय बन गया. संसद से कारपोरेट जगत तक में दरभंगा एयरपोर्ट पर बहस होने लगी. इसके बावजूद यहां सुविधाओं का कोई विस्तार नहीं हुआ. दो वर्षों बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का अभाव जस का तस बना रहा. एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा ना होने के बाद भी लोग दरभंगा का रुख करते रहे. इधर, विमानों की घटती संख्या और बढ़ते टिकटों के दाम की वजह से लोग दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने से कतराने लगे हैं, यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट जारी हैं. ऐसा लग रहा है मानो यात्रियों को एक प्रकार से इस एयरपोर्ट से यात्रा करने से अघोषित तौर पर रोक दी गयी है.

लंदन से महंगा दरभंगा आना

उड़ान योजना केवल कागजों पर ही दौड़ रही हैं. वर्तमान में हैदराबाद से लंदन जाना सस्ता और दरभंगा आना महंगा हो चुका है. इंडिगो और स्पाइसजेट दोनों कंपनियों ने दरभंगा के लिए किराये में मनमाना बढ़ोतरी की है. समय रहते टिकटों के दाम नहीं किये गये तो वह दिन दूर नहीं जब दरभंगा एयरपोर्ट पर इक्का-दुक्का यात्री नजर आयेंगे. अगर दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर ऐसी ही राजनीति चलती रही तो 58 साल बाद फिर से चालू हुआ यह एयरपोर्ट एक बार फिर बंद हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन