पटना सहित दक्षिण-पश्चिमी बिहार में जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप, जानें नये साल पर कैसा रहेगा मौसम का तेवर

Updated at : 31 Dec 2022 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सहित दक्षिण-पश्चिमी बिहार में जारी रहेगा शीत लहर का प्रकोप, जानें नये साल पर कैसा रहेगा मौसम का तेवर

बिहार के तीस से अधिक 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम दर्ज किया गया. औसत न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा रहा. पूरे प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

विज्ञापन

Bihar Mausam Alert: पटना में लगातार तीसरे दिन सर्द हवाओं के चलते पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से कम रहा. शुक्रवार को सूरज के दर्शन कम ही हुए. धुंध और कोहरे की वजह से सूरज दोपहर बाद ही कुछ चमका. हालांकि वातावरण में ठंडक ही रही. इसकी वजह से पछुआ और उत्तरी सर्द हवाओं की वजह से गलन महसूस की गयी.

पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे तक पटना और इसके आसपास इसी तरह मौसम बना रहेगा. रात के तापमान में आंशिक इजाफा संभव है. हालांकि दिन में इसी तरह गलन महसूस होगी. सुबह मध्यय दर्जे का कोहरा छाया रहेगा.

दक्षिण बिहार में शीत लहर जारी

जहां तक पूरे प्रदेश का सवाल है, दक्षिण बिहार में शीत लहर जारी रही. पूर्वी बिहार को छोड़ दें दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में कुछ जगहों पर शीत दिवस दर्ज हुआ. सर्वाधिक ठंडा स्थान सबौर रहा. यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया.

तीस से अधिक 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

हालांकि प्रदेश में तीस से अधिक 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम दर्ज किया गया. औसत न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा रहा. पूरे प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. हालांकि किशनगंज में शुक्रवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. दरअसल बिहार के पूर्वी क्षेत्र में पुरवैया के चलने से दक्षिणी बिहार की तुलना में कुछ कम दर्ज हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन