सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पहुंची कैमूर, विकास योजनाओं का ले रहे जायजा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 29 Jan 2023 2:20 PM
Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज कैमूर पहुंची हुई है. CM नीतीश कुमार के स्वागत के लिए भगवानपुर प्रखंड का पढ़ौती व कोचाढ़ी गांव के साथ-साथ भभुआ शहर को पूरी तरह से सजाया गया है.
कैमूर. (Samadhan Yatra) बिहार के सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा जारी है. सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज कैमूर पहुंची हुई है. सीएम नीतीश कुमार कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती व कोचाढ़ी गांव में विकास योजनाओं का जायजा ले रहे है. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत भी कर रहे है. सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछ रहे है. सीएम नीतीश कुमार ने पढ़ौती पंचायत के वार्ड नंबर सात में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया. इसके बाद सीएम इसी पंचायत के कोचाड़ी गांव पहुंचे, जहां पर विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री/किट और प्रमाण पत्र का वितरण कर रहे है.
सीएम नीतीश कुमार कोचाड़ी गांव में लाभुकों से संवाद कर रहे है. अब थोड़ी देर में स्थानीय बुनकरों के कामों को भी देखेंगे.CM नीतीश कुमार के स्वागत के लिए भगवानपुर प्रखंड का पढ़ौती व कोचाढ़ी गांव के साथ-साथ भभुआ शहर पूरी तरह सज धज कर तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पढ़ौती और कोचाड़ी गांव में समाधान यात्रा के बाद जिला समाहरणालय में समीक्षा बैठक व लिच्छवी भवन में जीवीका दीदी के साथ संवाद करेंगे.
Also Read: बिहार के शेखपुरा में खूनी संघर्ष, पुराने विवाद को लेकर जमकर की गयी फायरिंग, अब तक तीन लोगों की मौत
कैमूर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी गठबंधन को लेकर किसी से कोई बात नहीं हुई है. हम विपक्ष की एकता चाहते है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने निमंत्रण भेजा है. हमारे पार्टी के अध्यक्ष हैदराबाद जाएंगे. कांग्रेस से बात नहीं हुई है. उनका कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनसे बात करेंगे. इसके बाद सीएम ने लिच्छवी भवन में जीविका दीदियों से बात की. सीएम ने कहा की जीविका दीदियों का नाम लेना आज कितना अच्छा लगता है. सीएम ने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई के लिए हर सुविधा दिया. मैं चाहता हूं कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हो. अगर पति-पत्नी शिक्षित रहेंगे तो अपने आप समाज में सुधार होने लगेगा. सीएम ने कहा कि मैं साइकिल योजना से बिहार की स्थिति बहुत ही बदली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










