ePaper

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के समय कुछ ऐसा नजर आया 'पूनम का चांद', देखियें तस्‍वीरें​

Updated at : 08 Nov 2022 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के समय कुछ ऐसा नजर आया 'पूनम का चांद', देखियें तस्‍वीरें​

Chandra Grahan in bihar: साल का आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को हुआ. बिहार के लगभग सभी जिलों में शाम में चंद्रग्रहण का नजारा दिखा. खगोल विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 11 मिनट तक ग्रहण नजर आया. पटना में 5 बजकर 1 मिनट पर चंद्रग्रहण शुरू हुआ था.

विज्ञापन
undefined

यह चंद्रग्रहण आंशिक है लेकिन फिर भी इसे लेकर उत्साह बरकरार है. इसके बाद साल 2025 में चंद्रग्रहण नजर आयेगा. इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है.

undefined

मंगलवार को पड़े ग्रहण के दौरान चांद तांबे के जैसा लाल हो गया था इसलिये इसे ब्लड मून भी कहा गया. राजधानी पटना में लोगों ने इसे देखने के लिए टेलीस्कोप का प्रयोग किया.

undefined

जो लोग इस चंद्र ग्रहण को देखने से चूक गये हैं अब वो मार्च 2025 को इसका दीदार कर सकते हैं. हालांकि साल 2023 और 2024 में भी आशिंक ग्रहण नजर आयेगा.

undefined

चंद्र ग्रहण के दौरान चांद धरती की छाया से होकर गुजरता है. जबकि सूरज पीछे हो जाता है. इसी खगोलीय घटना का चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

undefined

बिहार में चंद्रग्रहण सबसे पहले किशनगंज जिला में नजर आया. यहां पौने पांच बजे के बाद से ही चंद्रग्रहण दिखाई देने लगा. राजधानी पटना में चंद्रग्रहण मंगलवार शाम 5.01 बजे शुरू हुआ और करीब 11 मिनट तक रहा.

undefined

साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो गया था. मंगलवार सुबह से ही राज्य के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे.

undefined

वैसे तो ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी कार्य करने की मनाही होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान आसमान में देखने से बचे जाने की सलाह दी जाती है. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन