CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने वाल्मीकिनगर को दिया 1100 करोड़ का तोहफा, अब लव कुश पार्क में लोग कर सकेंगे फन

Updated:
विज्ञापन
CM Nitish Gift to Valmikinagar now people able to have fun in Luv Kush Park

वाल्मीकिनगर में योजनाओं का शिलान्यास करते सीएम नीतीश

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वाल्मीकिनगर पहुंचे जहां उन्होंने 1100 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों से बातचीत भी की.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम नीतीश ने सभागार में जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया.

साथ ही सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों से बातचीत भी की. लव कुश पार्क, मधुबनी डिग्री कॉलेज और दोन नहर सड़क के साथ-साथ प्रगति यात्रा के दौरान एलान किये गए योजनाओं का शिलान्यास भी किया.

जानकारी के मुताबिक, लव कुश पार्क को करीब 51.54 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां मजे कर सकेंगे.

सीएम नीतीश द्वारा 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास से वाल्मीकिनगर में रोजगार, शिक्षा, आधारभूत संरचना और पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

वाल्मीकिनगर में कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: अगले 2 से 3 घंटे में इन 8 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ठनका गिरने की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन