Aaj Bihar Ka Mausam: अगले 2 से 3 घंटे में इन 8 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ठनका गिरने की चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Sep 2025 12:44 PM
सांकेतिक तस्वीर
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 8 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, गया, नवादा और लखीसराय शामिल है. मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है.
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के 8 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. पटना मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, गया, नवादा और लखीसराय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई.
तेज हवा और ठनका गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बिजली चमकने और ठनका गिरने की संभावना है. किसानों से ऐसे मौसम में खेतों में नहीं रहने की सलाह दी गई. मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर तक बिहार के 22 जिलों में औसत से भारी बारिश के आसार हैं.
इस वजह से बिगड़ा मौसम…
बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह विभाग की तरफ से यह बताई गई कि 25 सितंबर के आस-पास म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव वाले क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में अगर यह निम्न दबाव वाला क्षेत्र मजबूत होता है तो बिहार के कई जिलों में दुर्गा पूजा के समय अच्छी बारिश हो सकती है.
बिहार में घट सकता है तापमान
इसके साथ ही तापमान की बात करें तो, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड की जा सकती है.
किस जिले में कितनी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तक राज्य में 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. सामान्य स्थिति में अब तक 938.6 मिमी पानी गिरना चाहिए था, लेकिन हकीकत में सिर्फ 676.3 मिमी ही बरसा. कुछ जिलों का हाल तो और भी चिंताजनक है. सीतामढ़ी में बारिश 53 प्रतिशत तक कम रही है. सहरसा और पूर्वी चंपारण में यह कमी 51 प्रतिशत रही, जबकि पूर्णिया में 49 और मधेपुरा में 48 प्रतिशत बारिश कम हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










