बिहार विधानसभा मानसून सत्र: सदन में तेजस्वी के गायब होने की चर्चा, बीजेपी MLA ने किया कटाक्ष
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष
Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है. आज भी विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर हंगामा किया. बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब होने पर चर्चा की गई. साथ ही सीएम सम्राट ने किसानों को राहत भी दी.
Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. आज तीसरे दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने पर चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. सदन में बीजेपी विधायक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.
आपके शहर में
बीजेपी और जेडीयू नेता ने कसा तंज
बीजेपी विधायक बैधनाथ प्रसाद ने सदन में तेजस्वी यादव के गायब रहने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं. वे बिहार के विकास में अपना योगदान छोड़कर अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता कर रहे हैं. इतना ही नहीं जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी इस मामले में चुटकी ली.
जेडीयू एमएलसी ने कहा, तेजस्वी यादव अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे प्रॉब्लम को खत्म करने गए हैं. यह समस्या यूनाइटेड नेशन से खत्म नहीं हो पा रही है. वे 9 ग्रह में से किस ग्रह पर हैं, इसकी जानकारी राजद को भी नहीं है. इस तरह से तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में सत्ता पक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया.
विपक्ष ने उठाया किसानों का मुद्दा
सदन की कार्यवाही के दौरान आज किसानों का भी मुद्दा उठा. सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें खास राहत दी है. विपक्ष ने किसानों के लिए सूखे का मुद्दा उठाया और हंगामा करते हुए वेल तक पहुंच गए. उन्हें बिजली नहीं मिलने की वजह से सिंचाई और फसल प्रभावित होने की बात कही गई.
सीएम सम्राट ने विपक्ष को दिया जवाब
इस सीएम सम्राट ने कहा, कम बारिश की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है. इस स्थिति पर लगातार सरकार की नजर बनी हुई है. साथ ही किसानों को किसी तरह की परेशानी सिंचाई में नहीं हो, इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली दी जा रही है. इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को निर्देश दिया है कि जहां भी कोई समस्या हो, उसका तुरंत समाधान किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए