कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा पुल 96 प्रतिशत बनकर तैयार, भागलपुर से इन दो जिलों की दूरी 60 किमी हो जाएगी कम

Updated:
विज्ञापन

कोसी नदी पर पुल (सांकेतिक तस्वीर)

Bridge In Bihar: बिहार में कोसी नदी पर राज्य का सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा है. इससे जुड़ा अपडेट है कि इस पुल का 96 प्रतिशत से भी ज्यादा काम पूरा हो गया है. इस पुल के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी. खासकर भागलपुर से सहरसा और मधेपुरा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर कम हो जाएगी.

विज्ञापन

Bridge In Bihar: बिहार में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में कोसी नदी पर बिहार का सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा है. यह पुल बिहार के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है. अगर सब कुछ तय समय के मुताबिक रहा, तो अगले आठ महीने में इस पुल पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही लाखों लोगों का सफर आसान होगा और कई जिलों के बीच की दूरी भी काफी कम हो जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कितने रुपये किए जायेंगे खर्च?

करीब 28.918 किलोमीटर लंबी पुल सह सड़क परियोजना का 96.6 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यह परियोजना लगभग 996.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है. पुल के चालू होते ही भागलपुर से मधेपुरा और सहरसा की दूरी करीब 60 किलोमीटर कम हो जाएगी. इसका सबसे बड़ा फायदा नेपाल जाने वाले यात्रियों को मिलेगा.

इन दो एनएच को जोड़ा जाएगा

इस परियोजना के तहत एनएच-31 और एनएच-106 को आपस में जोड़ा जा रहा है. सुपौल की ओर सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मधेपुरा के फुलौत में कोसी नदी पर बन रहा 6.94 किलोमीटर लंबा फोरलेन पुल अब अंतिम फेज में है. टोटल 128 स्पैन में से 126 स्पैन तैयार किए जा चुके हैं और अब सिर्फ अंतिम स्पैन पर काम चल रहा है.

ये कंपनी कर रही पुल का निर्माण

इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण मे. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कर रही है. शुरुआत में लक्ष्य जून 2024 तक काम पूरा करने का था, लेकिन कई कारणों से निर्माण की रफ्तार प्रभावित हुई. इसके बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना की समय-सीमा बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 कर दी. माना जा रहा है कि 96.60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अधिकांश भुगतान भी मिल चुका है.

व्यापार, शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा

फिलहाल एक तरफ पुल के अंतिम हिस्से को पूरा किया जा रहा है, तो दूसरी ओर अप्रोच रोड पर तेजी से काम चल रहा है. डब्ल्यूएमएम, डीबीएम और बिटुमिनस लेयर बिछाने का कार्य भी अंतिम दौर में है. यह परियोजना पूरी होने के बाद केवल यात्रा का समय ही नहीं घटेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और नेपाल से सीमा पार संपर्क को भी नई गति मिलेगी.

Also Read: बिहार के इस जिले में 37.19 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, शहर में कनेक्टिविटी होगी मजबूत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन