बिहार के इस जिले में बेटी के प्यार से नाराज पिता ने रची थी साजिश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई कत्ल की गुत्थी

Updated:
विज्ञापन
Bagaha-Crime-News-

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Bihar Crime: बगहा में प्रेम संबंध के चलते युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों ने साजिश कर दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में प्रेम संबंध को लेकर दो युवाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई. एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीणों ने एक पेड़ से दो शव लटके देखे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान अखिलेश यादव और दुलारी कुमारी के रूप में हुई.

जांच में सच्चाई आई सामने

जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे. इससे पहले अखिलेश की मां लालपरी देवी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे को जबरन उठाकर मारपीट की गई और वह गायब हो गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साजिश के तहत दुलारी कुमारी को बहाने से जंगल में बुलाया. फिर एक आरोपी के मोबाइल से फोन कर अखिलेश यादव को भी वहां बुलाया गया. जैसे ही वह पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया और जबरन एक सुसाइड नोट लिखवाया गया.

इसके बाद पहले दुलारी की हत्या की गई और फिर अखिलेश का गला दबाकर उसे मार दिया गया. घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों के शवों को रस्सी से पेड़ पर लटका दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जुर्म कबूला

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर दो आरोपियों रामू मुसहर और जितेंद्र निषाद उर्फ जीतन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन