महाराजा पुस्तकालय में आज सजेगी ठहाकों की महफिल

Published at :29 Mar 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
महाराजा पुस्तकालय में आज सजेगी ठहाकों की महफिल

बेतिया : प्रभात खबर की ओर से आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का आज बुधवार को बापू की कर्मभूमि स्थित महाराजा पुस्तकालय परिसर में होगा. शहरवासी हंसी के सागर में गोता लगा मदमस्त हो जायेंगे. कवि सम्मेलन को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. खासतौर पर शहर के […]

विज्ञापन
बेतिया : प्रभात खबर की ओर से आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का आज बुधवार को बापू की कर्मभूमि स्थित महाराजा पुस्तकालय परिसर में होगा. शहरवासी हंसी के सागर में गोता लगा मदमस्त हो जायेंगे. कवि सम्मेलन को लेकर समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
खासतौर पर शहर के बुद्धिजीवी व व्यवसायियों के अलावा महिला वर्ग भी कवि सम्मेलन के आयोजन का इंतजार कर रही है. अखबार के माध्यम से प्रभात खबर परिवार की ओर से कवि सम्मेलन में समाज के सभी वर्ग व संप्रदाय के लोग सादर आमंत्रित है. यहां बता दें कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी तरह के पास की आवश्यकता नहीं है.
कवि सम्मेलन का उद्घाटन डीएम लोकेश कुमार सिंह, डीडीसी राजेश मीणा, समाजसेवी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में नप सभापति अनीस अख्तर, एएसपी मोहम्मद कासिम, चनपटिया प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र मांझी, राजद के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, उपसभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, जिला पार्षद गौरव कुमार उर्फ गुड्डू, पंचायत समिति सदस्य उत्कर्ष उर्फ मणि श्रीवास्तव, इंफोटेक के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण मौजूद रहेंगे. इसके अलावे कवि सम्मेलन में आइएमए पश्चिम चंपारण, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, मारवाड़ी महिला समिति तथा लायंस क्लब एवं विभिन्न सामाजिक संगठन, प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य भी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे. कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन कवि शिरकत कर रहे हैं.
जिनके हास्य-व्यंग्य कविता से श्रोता घंटों लोटपोट होते रहेंगे. अलग-अलग प्रांत से आये कवि वीर रस, शृंगार रस, हास्य व व्यंग्य के जरिये 29 मार्च की शाम को हसीन व यादगार बनायेंगे. हास्य कवि सम्मेलन में लाफ्टर चैलेंजर फेम मुंबई के दिनेश बावरा व मध्य प्रदेश के अशोक सुंदरानी, टीवी शो लपेटे में नेता जी फेम पद्धमिनी शर्मा, राजस्थान के अशोक चरण व उत्तर प्रदेश के हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी भाग लेंगे.
ये हैं हमारे एसोसिएट स्पांसर : श्री वसी होम्स प्रा. लिमिटेड, कंकरबाग पटना, सतीश चंद्र दूबे, सासंद वाल्मीकिनगर
ये हैं हमारे प्रायोजक : कवि सम्मेलन में हमे प्रायोजकों का सानिध्य मिल रहा है. हमारे प्रायोजकों में होटल काजल इंटरनेशनल स्टेशन चौक बेतिया, कुरानघर एकेडमी मैनाटांड रोड बेतिया, मदन मोहन मिश्रा इंटरप्राइजेज पावरट्रैक शोरूम सुप्रिया रोड बेतिया, इंफोटेक कविवर नेपाली पथ बेतिया, गुलाब मेमोरियल इंटर कॉलेज बेतिया, एमजेके कॉलेज बेतिया, जय हनुमान हार्डवेयर उर्वशी सिनेमा रोड बेतिया, सुनील कुमार नप सभापति नरकटियागंज, ग्राम्य विकास परिषद मंगलपुर नौतन, वर्मा प्रसाद कोषाध्यक्ष रोटरी क्लब नरकटियागंज, राजहंस पब्लिक स्कूल पुरानी बाजार नरकटियागंज, यूनिवर्सल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर छावनी बेतिया,
लाल बाबू प्रसाद विधान पार्षद, निवेश सुनील गुप्ता तीनलालटेन चौक बेतिया, डॉ. अनिल कुमार जिलाध्यक्ष नीमा सह व्यवस्थापक अपना नर्सिंग होम लौरिया, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी जिलाध्यक्ष राजद, विरेंद्र मांझी प्रखंड प्रमुख चनपटिया, पायोनियर कोचिंग
नौरंगाबाग बेतिया, प्रकाश राय विधायक चनपटिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा पश्चिम चंपारण, बाबा भागवत राय डिग्री कॉलेज तेल्हुआ, अरविंद मणि तिवारी जदयू नेता नरकटियागंज, स्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स सोनारपट्टी रोड नरकटियागंज, नर्वोदय ठाकुर जिला सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ बेतिया,
चौहान हेल्थ केयर कॉलेज रोड नरकटियागंज, मनीर आलम समाजसेवी नरकटियागंज,राजीव जायसवाल वरीय भाजपा नेता नरकटियागंज, होटल रिद्धी एन सिद्धी सुप्रिया रोड बेतिया, उत्कर्ष उर्फ मनी श्रीवास्तव पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 12 सिकटा, मोसर्रत बेगम हेल्थ क्लीनिक अस्पताल रोड नरकटियागंज, गौरव कुमार उर्फ गुड्डू जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 14 योगापट्टी, कन्हैया अग्रवाल उपसभापति नगर परिषद नरकटियागंज, बगीचा रेस्टोरेंट कठैया अरेराज रोड बेतिया व अलंकार ज्वेलर्स सोनारपट्टी नरकटियागंज शामिल हैं.
प्रभात खबर की ओर से आयोजित हास्य कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी
डीएम लोकेश कुमार िसंह करेंगे उद्घाटन
नरकटियागंज में 30 को मतिसरा गर्ल्स हाइस्कूल में नामचीन कवियों का लगेगा जमघट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन