मारपीट व वीडियो वायरल करने में दो गिरफ्तार

बेतिया : मारपीट कर वीडियो वायरल करने के दो शातिर आरोपियों को छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. दोनों शातिरों की गिरफ्तारी समाहरणालय परिसर से की गयी. गिरफ्तार शातिर मुफस्सिल थाना के बानुछापर निवासी नवनीत तिवारी व मझौलिया के केपी सिंह बताया गया है. पुलिस ने दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल […]
बेतिया : मारपीट कर वीडियो वायरल करने के दो शातिर आरोपियों को छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. दोनों शातिरों की गिरफ्तारी समाहरणालय परिसर से की गयी. गिरफ्तार शातिर मुफस्सिल थाना के बानुछापर निवासी नवनीत तिवारी व मझौलिया के केपी सिंह बताया गया है. पुलिस ने दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि दोनों पर शहर के न्यू कॉलोनी निवासी विशाल राय के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि विशाल अपने बुआ के घर स्टेशन चौक गया हुआ था. जहां आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर विशाल की बुरी तरह से पिटाई की.जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था व उसका वीडियो भी बनाया.उसके बाद नवनीत, केपी व अन्य आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी मामले में सभी आरोपित फरार चल रहे थे. सोमवार को समाहरणालय में एफसीआइ के टेंडर के दौरान दोनों आरोपित भी आये हुए थे. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




