ट्रेन से मैट्रिक छात्रा को फेंका

Published at :28 Mar 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से मैट्रिक छात्रा को फेंका

वारदात . ट्रैक पर अचेत मिली लड़की, पटना की गयी रेफर घटनाक्रम जीआरपी पुलिस ने एमजेके में छात्रा को करायी भर्ती, हालत नाजुक होने पर की गयी रेफर साठी थाना के रायबरवां की रहनी वाली है छात्रा,घर से नाराज होकर परिचित के साथ निकली थी बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड छावनी के समीप मैट्रिक की छात्रा […]

विज्ञापन

वारदात . ट्रैक पर अचेत मिली लड़की, पटना की गयी रेफर

घटनाक्रम
जीआरपी पुलिस ने एमजेके में छात्रा को करायी भर्ती, हालत नाजुक होने पर की गयी रेफर
साठी थाना के रायबरवां की रहनी वाली है छात्रा,घर से नाराज होकर परिचित के साथ निकली थी
बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड छावनी के समीप मैट्रिक की छात्रा को ट्रेन से फेंक दिया गया. छावनी के समीप रेलवे ट्रैक पर छात्रा को अचेता अवस्था में मिली. उसके सिर के पीछे गहरा जख्म है.
जीआरपी पुलिस ने छात्रा को बरामद कर इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती करायी. जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. छात्रा की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. छात्रा की पहचान साठी थाना के रायबरवा निवासी भरत यादव की 16 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है. बेतिया जीआरपी के थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा को ट्रेन से फेंका नहीं गया था. साठी से अमरनाथ एक्सप्रेस से अचेता अवस्था में लायी गयी थी.
उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर होने के कारण छात्रा का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है. छात्रा के होश में आने के बाद हीं मामले से परदा हट सकेगा.
बताया जाता है कि ईट रखने को लेकर छात्रा पूजा व उसके पिता से विवाद हो गया. वह नाराज होकर घर से किसी परिचित युवक के साथ चल दी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन आस-पास में उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा का अचेता अवस्था में छावनी रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को मिली. पूजा के दादा रामदेव यादव ने बताया कि ईट रखने को लेकर पिता-पुत्री में विवाद हुआ था. नाराज होकर घर से निकल गयी थी.
परिचित युवक हीं पूजा को ट्रेन से फेंक दिया है. हालांकि जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पूजा के होश में आने के बाद ही मामले से परदा उठ सकेगा.
गंडक नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी
नदी किनारे घास कटाने गये ग्रामीणों ने युवक देखा शव, शव देखने को ले उमड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन