चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वां बच्चे को दिया जन्म

Published at :23 Mar 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वां बच्चे को दिया जन्म

नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसमें महिला रेल यात्रियों ने मदद की. हालांकि, जन्म लेने के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी. दूसरा बच्चा स्वस्थ है. जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसमें महिला रेल यात्रियों ने मदद की. हालांकि, जन्म लेने के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गयी. दूसरा बच्चा स्वस्थ है. जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. इसको लेकर सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन नरकटियागंज स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस की एस-नौ बोगी की सीट संख्या 19 पर मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के आमोद कुमार व उनकी गर्भवती पत्नी यात्रा कर रहे थे़ वह दिल्ली से घर आ रहे थे. ट्रेन जब बगहा स्टेशन के पास पहुंची, तो आमोद की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन