ट्रेन से कट दो महिलाओं की मौत, बच्चा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. भपसा नाला पार करते समय हुई घटना बगहा/हरनाटांड : ल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के पास भपसा नाला पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर दो महिलाओं की मौत हो गयी है. जबकि एक 4 साल का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. इनमें से अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है. […]
विज्ञापन
हादसा. भपसा नाला पार करते समय हुई घटना
बगहा/हरनाटांड : ल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के पास भपसा नाला पार करने के दौरान ट्रेन से कट कर दो महिलाओं की मौत हो गयी है. जबकि एक 4 साल का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है.
इनमें से अब तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है. 15655 कामाख्या कटरा एक्सप्रेस ने लगभग 12 बजकर दो मिनट पर वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पार किया. ट्रेन जैसे ही भपसा नाला के पास पहुंची दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सामने से रेलवे पुल से होकर भपसा नाला पार कर रही थी. ट्रेन को देख कर उनलोगों ने पुल पार करने के लिए दौड़ भी लगाया. लेकिन अपने आप को ट्रेन की चपेट में आने से बचा नहीं सके. ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला के दो टुकड़े हो गये जब कि दूसरी महिला का एक हाथ और पैर कट गया. बच्चा गोद में होने के कारण दूर जा गिरा जिससे उसके सिर में चोटें आयी है.
घटना की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले आरपीएफ का एक जवान वहां पहुंचा.उसके बाद बगहा एसपी शंकर झा एवं एसडीपीओ संजीव कुमार एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल महिला की मौत अस्पताल लाने के क्रम में हो गयी. बच्चे का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




