चपरिया में डूबने से वर्ग एक के छात्र की मौत

Published at :14 Feb 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
चपरिया में डूबने से वर्ग एक के छात्र की मौत

मैनाटांड़ : ना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय से सटे राजकीय प्राथमिक विद्यालय टोला चपरिया के पहली कक्षा के छह वर्षीय छात्र की मौत डूबने से हो गयी. वह विद्यालय के पीछे अवस्थित थेथरी नदी की पानी में डूबकर मर गया. यह घटना तब हुई जब विद्यालय में शिक्षक एवं जीविका दीदी की ओर से शौचालय […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : ना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय से सटे राजकीय प्राथमिक विद्यालय टोला चपरिया के पहली कक्षा के छह वर्षीय छात्र की मौत डूबने से हो गयी. वह विद्यालय के पीछे अवस्थित थेथरी नदी की पानी में डूबकर मर गया.

यह घटना तब हुई जब विद्यालय में शिक्षक एवं जीविका दीदी की ओर से शौचालय की जागरूकता को लेकर रैली की तैयारी हो रही थी. इसको लेकर विद्यालय में घंटों अफरातफरी मची रही. थानाध्यक्ष रफीकुररहमान ने बताया कि छात्र के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. छात्र की पहचान रमपुरवा गांव निवासी दिनेश साह के छह वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है.
प्रधानाध्यापिका उषा देवी ने बताया कि रैली की तैयारी को लेकर सभी शिक्षक और जीविका दीदी वर्ग कक्ष में थे. इस दौरान यह छात्र स्कूल के पीछे चला गया और थेथरी नदी की अधिक पानी में जाने से उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन