महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

नरकटियागंज : घर में महिला को अकेला देखकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है.इस संबंध में पीड़िता ने एक कोर्ट परिवाद दायर कर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि सात जनवरी को करीब सात बजे रात्रि में वह अपने घर में थी. उसका पति दवा खरीदने के […]
नरकटियागंज : घर में महिला को अकेला देखकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है.इस संबंध में पीड़िता ने एक कोर्ट परिवाद दायर कर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि सात जनवरी को करीब सात बजे रात्रि में वह अपने घर में थी. उसका पति दवा खरीदने के लिए गये थे़ तभी गांव का राजकिशोर साह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस गया. वह उसे एक कमरे मे ले जाकर उसके साथ साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा.
महिला के शोर मचाने पर उसकी सास आई तो उक्त आरोपी वहां से फरार हो गए. पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति को बताया. इस मामले को लेकर जब वे लोग थाना आ रहे थे तो उक्त आरोपियों के परिजनों ने पंचायती के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




