वृद्धापेंशन के लाभुकों ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नौतन : पूर्वी एवं पश्चिमी नौतन पंचायत में पिछले आठ माह से वृद्धापेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे पेंशनधारियों की आर्थिक समस्याएं बढ़ गयी हैं. पेंशन राशि भुगतान की मांग को लेकर गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह […]
विज्ञापन
नौतन : पूर्वी एवं पश्चिमी नौतन पंचायत में पिछले आठ माह से वृद्धापेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे पेंशनधारियों की आर्थिक समस्याएं बढ़ गयी हैं.
पेंशन राशि भुगतान की मांग को लेकर गुरूवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने किया. लाभुकों में अखिलेश प्रसाद, प्रभावती देवी, पासपति देवी, सत्यनारायण मुखिया, पानमति देवी, दारोगा महतो मुख्य रहे. उनका कहना था कि वे बैंक खाता नंबर भी जमा कर चुके हैं फिर भी उनके राशि का भुगतान नहीं हो रहा है.
इस बाबत बीडीओ कृष्णा राम ने पंचायत सचिव ध्रुव नारायण प्रसाद से जवाब तलब करते हुए भेजी गयी राशि की जांच का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










