दिल्ली में फ्लैट के लिए विवाहिता पर हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : मनुआपुल थाना के नौरंगिया पतरखा गांव में दिल्ली में फ्लैट के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला किया. ससुराल वालों से किसी तरह बचकर बगीचे में छिपकर विवाहिता गितिका गुंजिका ने जान बचायी व फोन से घटना के बारे में पिता को सूचना दी. गुंजिका की सूचना पर उसके मायके वाले […]
विज्ञापन
बेतिया : मनुआपुल थाना के नौरंगिया पतरखा गांव में दिल्ली में फ्लैट के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला किया. ससुराल वालों से किसी तरह बचकर बगीचे में छिपकर विवाहिता गितिका गुंजिका ने जान बचायी व फोन से घटना के बारे में पिता को सूचना दी.
गुंजिका की सूचना पर उसके मायके वाले पतरखा पहुंचे. इस बारे में गीतिका गुंजिका ने मनुआपुल थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति सुभाष कुमार, ससुर श्रीनिवास प्रसाद, देवर विकास कुमार के अलावे सास व ननद को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में विवाहिता गितिका गुंजिका ने बताया है कि उसका पति सुभाष कुमार फैशन इंजीनियरिंग का कोर्स किया हुआ है. उसकी शादी 25 अप्रैल 2012 में श्रीनिवास प्रसाद के पुत्र सुभाष से हुई. शादी के बाद पति गुंजिका को दिल्ली ले जाने के लिए दबाव बनाने लगा. इसी बीच ससुराल वाले दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाया व मायके से दहेज में पैसा मांगने की बात कही. जब मायके वालों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इंकार की,तो आरोपियों ने मुंह बंद कर हत्याकर करने का प्रयास किया. उसके बाद पंचायत हुआ. ससुरालवाले मान गये व विवाहिता को अपने साथ ले गये. इसी बीच आरोपियों ने हत्या करने का प्रयास किया. वह किसी तरह वह ससुराल वालों से जान बचाकर बगीचे में छुप गयी व अपने पिता को मोबाइल पर सूचना दी. मनुआपुल थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
करायी प्राथमिकी
विवाहिता ने बगीचे में छिप बचायी जान, फोन से दी पिता को सूचना
बेटी की सूचना पर पहुंचे मायके वाले, मनुआपुल थाने में विवाहिता ने दर्ज करायी प्राथमिकr
पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों को बनाया आरोपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










