कृषि समन्वयकों पर गिरी गाज, मानदेय बंद लापरवाही पर कार्रवाई

Published at :07 Dec 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि समन्वयकों पर गिरी गाज, मानदेय बंद लापरवाही पर कार्रवाई

मृदा हेल्थ कार्ड व फसल कटनी का भी रिपोर्ट कृषि समन्वकों ने भेजने में नहीं ली है रूची बेतिया : कृषि यांत्रिकरण योजना में कृषि समन्वयकों का रूची नहीं लेना महंगा पड़ा है. इसके अलावे मृदा हेल्थ कार्ड व फसल कटनी का रिपोर्ट भी ससमय नहीं भेजा है. कृष जिला कृषि पदाधिकारी शिलजीत सिंह ने […]

विज्ञापन

मृदा हेल्थ कार्ड व फसल कटनी का भी रिपोर्ट कृषि समन्वकों ने भेजने में नहीं ली है रूची

बेतिया : कृषि यांत्रिकरण योजना में कृषि समन्वयकों का रूची नहीं लेना महंगा पड़ा है. इसके अलावे मृदा हेल्थ कार्ड व फसल कटनी का रिपोर्ट भी ससमय नहीं भेजा है. कृष जिला कृषि पदाधिकारी शिलजीत सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी कृषि समन्वकों के अक्टूबर व नवंबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है. साथ हीं सभी रिपोर्ट को 24 घंटे के अंदर मुख्यालय में जमा करना का निर्देश दिया है. यहां बता दें कृषि समन्वकों को विभाग की ओर से निर्देश दिया गया था
कि हर हाल में फसल कटनी, कृषि यांत्रिकरण, मृदा हेल्थ कार्ड वितरण का निर्देश दिया गया था. इसके लिए प्रत्येक पंचायत के राजस्व ग्राम पर ग्रीड बनाकर कृषि समन्वकों को मृदा का नमूना प्राप्त करना, कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत जीरोटिलेज, पावर टीलर, पंपसेट, रोटावेटर आदि का ऑन लाइन किसानों का रजिस्ट्रेशन कराना, फसल कटनी व मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण सुनिश्चित कराना था. लेकिन कृषि समन्वकों ने इसमें लारवाही बरती है व वे हड़ताल पर चले गये हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए मानदेय भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही कृषि निर्देशक को कार्रवाई के लिए डीएओ ने पत्र भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन