मूरतिया टोला हुआ खुले में शौच से मुक्त

जगदीशपुर : पिछले नौ नवंबर को पश्चिम चंपारण से निश्चय यात्रा शुरू करने आये सीएम नीतीश कुमार ने नौतन के मूरतिया टोला में ही बिहार में सबसे पहले हर घर नल का शुभारंभ किया था. साथ ही इस वार्ड का प्रमुखता से निरीक्षण किया था. सीएम के भ्रमण से चर्चा में आये नौतन अंचल के […]
जगदीशपुर : पिछले नौ नवंबर को पश्चिम चंपारण से निश्चय यात्रा शुरू करने आये सीएम नीतीश कुमार ने नौतन के मूरतिया टोला में ही बिहार में सबसे पहले हर घर नल का शुभारंभ किया था. साथ ही इस वार्ड का प्रमुखता से निरीक्षण किया था. सीएम के भ्रमण से चर्चा में आये नौतन अंचल के पकड़िया पंचायत का वार्ड पांच अंतर्गत मूरतिया टोला अब पूर्णत :
खुले में शौच से मुक्त हो चुका है. इसकी औपचारिक घोषणा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सोमवार को यहां के ग्रामीण समुदाय ने मुखिया निर्मला देवी के नेतृत्व में किया. इस मौके पर ग्रामीण समुदाय के सभी लोगों ने कहा कि अपने शौचालय में शौच जाते हैं बाहर शौच करने कोई भी नहीं जाता. इस दौरान समुदाय की ओर से खुले में शौच नहीं जाने का शपथ लिया गया. इस मौके पर मुखिया निर्मला देवी, चंद्रिका प्रसाद, वार्ड सदस्य सुनील देवी, अवधेश राम, सिकंदर राम, जिला समन्वयक अखिलेश्वर पांडेय, प्रखंड समन्वयक अखिलेश्वर प्रसाद, विजय राय, मुन्ना कुमार, सुरेन्द्र सिंह, धनश्याम राम, गोविंद कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




