एलकेजी में पढ़ती थी निशा

सिकटा : रॉड से गोदकर मासूम निशा की हत्या को लेकर कोई वजह सामने नहीं आ सकी है. जांच में जुटी पुलिस कत्ल के कारणों को ढुंढ़ रही है. ग्रामीणों व पुलिस का मानना है कि एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम निशा से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है. पिता शिवकुमार ने किसी के […]
सिकटा : रॉड से गोदकर मासूम निशा की हत्या को लेकर कोई वजह सामने नहीं आ सकी है. जांच में जुटी पुलिस कत्ल के कारणों को ढुंढ़ रही है. ग्रामीणों व पुलिस का मानना है कि एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम निशा से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है. पिता शिवकुमार ने किसी के साथ दुश्मनी से इनकार किया है. लिहाजा मामला पेचीदा हो गया है.
चूंकि मासूम की हत्या रॉड से गोदकर की गयी है. लिहाजा हत्या में साजिश की बात सामने आ रही है. हत्यारे ने पूरी तैयारी के बाद निशा को गांव से उठाकर उसकी हत्या की है और उसकी लाश गड्ढे में फेंक दी. पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह को तलाशने में जुटी है. उसका कहना है कि हत्या किस नीयत से हुई, यह जानने के बाद हत्यारे तक पहुंचा जा सकता है. मामले में पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










