मैट्रिक के छात्र को पीटा, जख्मी

बेतिया : कोचिंग की एक छात्रा को चाहने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सहपाठियों ने एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया है. मामला शहर के सरस्वती नगर का है. छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया गया है. उधर, छात्र पर हमला करने के बाद भाग रहे […]
बेतिया : कोचिंग की एक छात्रा को चाहने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सहपाठियों ने एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया है. मामला शहर के सरस्वती नगर का है. छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया गया है. उधर, छात्र पर हमला करने के बाद भाग रहे छात्रों में से दो को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंप दिया है.
जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गये हैं. छोटा बरवत सेना के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद का पुत्र ओमप्रकाश मैट्रिक का छात्र है. वह सरस्वती नगर की एक कोचिंग संस्थान में ट्यूशन करता है. कुछ दिन पूर्व कोचिंग की एक छात्रा को लेकर ओमप्रकाश व इसके सहपाठी दोस्तों के बीच कहासुनी हो गयी थी. गाली-गलौज भी हुआ था. इधर,
शुक्रवार को ओमप्रकाश कोचिंग में पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था. रास्ते में ही उसके सहपाठी पहले से तैयार बैठे थे. जैसे ही ओमप्रकाश वहां से गुजरा सभी ने उसपर प्रहार कर दिया. पिटाई से वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे सड़क पर छोड़ सभी भागने लगे. ग्रामीणों ने छात्रों में से दो को पकड़ लिया. मुफस्सिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और पकड़े गये दोनों छात्रों को हिरासत में ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










