पैसा जमा करने जा रहे युवक से 20 हजार रुपये छीना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2015 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के अजंता सिनेमा रोड़ अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसा जमा करने जा रहे युवक से कतिपय तत्वों ने 20 हजार रुपये छिन लिया. विरोध करने पर मारपीट कर घायल भी कर दिया. घटना को अंजाम पांच लोगों ने दिया. इस बावत द्वारदेवी चौक के एहसान मियां ने नगर […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के अजंता सिनेमा रोड़ अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसा जमा करने जा रहे युवक से कतिपय तत्वों ने 20 हजार रुपये छिन लिया. विरोध करने पर मारपीट कर घायल भी कर दिया.
घटना को अंजाम पांच लोगों ने दिया. इस बावत द्वारदेवी चौक के एहसान मियां ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में किशुनबाग के शाकिब, द्वारदेवी चौक के आसिफ, टीपू, आकिब व शोएब को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी में बताया गया है कि एहसान 28 नवंबर को एसबीआइ मुख्य शाखा में 20 हजार रुपये जमा करने जा रहे था. पूर्व से राज मध्य विद्यालय के समीप घात लगाये सभी आरोपी खड़े थे.
वह जैसे ही स्कूल के समीप पहुंचा. आरोपियों ने उसे घेर लिया व पैसा छीनने लगे. जब इसका विरोध उसने किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया व पैसा छीन कर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










