कोयला लदे ट्रक से चार करोड़ रुपये का गांजा बरामद

मुजफ्फरपुर : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) ने सूचना के आधार पर अहियापुर एनएच 57 पर ट्रक (एचआर 38 एच-7757) से चार क्विंटल गांजा जब्त किया है. जब्त गांजा की कीमत भारतीय बाजार में 40 लाख व अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपये बतायी गयी है. डीआरआइ की टीम ने ट्रक चालक चंद्रशेखर कुमार व खलासी […]
मुजफ्फरपुर : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) ने सूचना के आधार पर अहियापुर एनएच 57 पर ट्रक (एचआर 38 एच-7757) से चार क्विंटल गांजा जब्त किया है.
जब्त गांजा की कीमत भारतीय बाजार में 40 लाख व अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपये बतायी गयी है. डीआरआइ की टीम ने ट्रक चालक चंद्रशेखर कुमार व खलासी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
ट्रक चालक व खलासी उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के रहने वाले बताये गये हैं. पूछताछ में ट्रक चालक ने डीआरआइ अधिकारी को गांजा तस्कर गिरोह के सरगना का नाम भी बताया है. गांजा तस्करी में मुजफ्फरपुर के भी कुछ तस्कर शामिल हैं. ट्रक पर कोयला के नीचे छिपा कर गांजा को असम के गुवाहाटी से यूपी के बागपत ले जाया जा रहा था.
डीआरआइ को बुधवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि कोयला लदे ट्रक से चार क्विंटल गाजा असम के गुवाहाटी से यूपी के बागपत ले जाया जा रहा है. सूचना पर डीआरआइ की टीम अहियापुर स्थित एनएच 57 पर ट्रक का इंतजार करने लगी. ट्रक के आते ही डीआरआइ टीम ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका.
इसके बाद ट्रक का पीछा कर ट्रक को रोका गया. डीआरआइ टीम ने ट्रक की जांच की. जांच के दौरान कोयला के नीचे एक बंडल दिखा. जांच करने पर उसमें गांजा बरामद किया गया. इसके बाद ट्रक को जब्त कर कार्यालय लाया गया. इसके बाद ट्रक पर लदे 14 टन कोयला को अनलोड कर गांजा के सभी बंडल को निकाला गया.
बंडल की जांच करने पर उसमें से चार क्विंटल गांजा बरामद किया गया. चालक चंद्रशेखर ने पूछताछ में बताया कि उसे गांजा पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये का लालच दिया गया था. उसने गांजा तस्करी के तार मुजफ्फरपुर से भी जुड़े होने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










