होटलों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

Published at :30 Sep 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
होटलों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

बगहा : चुनावी मौसम है. स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन तत्पर है. इसमें पुलिस की सक्रिय भागीदारी होनी है. एसपी आनंद कुमार सिंह ने शहर में स्थापित विभिन्न होटलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है. चुनाव के दौरान होटलों में संदिग्धों के आवाजाही की संभावना रहती है. इस लिए पुलिस […]

विज्ञापन

बगहा : चुनावी मौसम है. स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन तत्पर है. इसमें पुलिस की सक्रिय भागीदारी होनी है. एसपी आनंद कुमार सिंह ने शहर में स्थापित विभिन्न होटलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है.

चुनाव के दौरान होटलों में संदिग्धों के आवाजाही की संभावना रहती है. इस लिए पुलिस होटलों के आसपास विशेष रूप से नजर रखेगी. हालांकि चुनाव के इस मौसम में होटल संचालकों को भी अलर्ट रहना होगा.

नहीं तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में होटल में आवासन करने वाले प्रत्येक ग्राहक की गहराई के साथ छानबीन करने के बाद हीं कमरा आवंटित करने में होटल संचालकों की भलाई है.

एसपी ने झुग्गी झोपडि़यों में संचालित होटलों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि यहां के कतिपय चौक – चौराहों पर स्थापित झुग्गी – झोपड़ी के होटलों में अवैध ढंग से शराब की बिक्री किये जाने की शिकायतें मिल रही थी. लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण हाल के दिनों में झुग्गी झोपड़ी वाले होटलों में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगी है. फिर भी एसपी ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला कर छापेमारी करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन