मजदूर मरा, डीजीएम व मैनेजर को बनाया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : आरएमडी सेल की तुलसीदामर डोलोमाइट माइंस में बुधवार की दाेपहर दाे बजे पत्थर तोड़ रहे मजदूर रामवृक्ष भुइयां (45) की मौत हो गयी. भोजपुर ग्राम के टीकुलडीहा टोला का रहनेवाला था. सोहनलाल जैन की कंपनी में कार्य करता था. घटना के बाद सैकड़ों मजदूरों ने पत्थर की तोड़ाई व ढुलाई कार्य बंद […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : आरएमडी सेल की तुलसीदामर डोलोमाइट माइंस में बुधवार की दाेपहर दाे बजे पत्थर तोड़ रहे मजदूर रामवृक्ष भुइयां (45) की मौत हो गयी. भोजपुर ग्राम के टीकुलडीहा टोला का रहनेवाला था. सोहनलाल जैन की कंपनी में कार्य करता था. घटना के बाद सैकड़ों मजदूरों ने पत्थर की तोड़ाई व ढुलाई कार्य बंद कर दिया.
ये लाेग मजदूर के आश्रित को नाैकरी व सात लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी लेने वहां आये माइंस मैनेजर के खलीफा को मजदूराें ने बंधक बना लिया. सूचना पर डीजीएम राजीव भार्गव भी घटनास्थल पर पहुंचे. मजदूरों ने उन्हें भी बंधक बना लिया. ढाई घंटे बाद समझौता हुआ.
डीजीएम ने दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये नकद दिये. संवेदक ने 1.10 लाख रुपये का चेक दिया. बताया गया कि मजदूर प्रतिनिधि, संवेदक व प्रबंधन के साथ वार्ता में मुआवजे पर विचार किया जायेगा.
कैसे हुई घटना
मजदूरों ने बताया कि रामवृक्ष साबल से एक बड़े पत्थर को पलटने का प्रयास कर रहा था. इसी दाैरान उसके सीने पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया. कई बार खून की उल्टियां की.
पानी के गड्ढे के पास पहुंच कर उसने प्यास बुझायी अौर दम तोड़ दिया. इस बीच मृत मजदूर रामवृक्ष भुइयां की पत्नी कवलपतिया देवी ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. साथ ही आरएमडी सेल के महाप्रबंधक को आवेदन देकर सात लाख रुपये मुआवजा व परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










