भाभी से जबरदस्ती का प्रयास, विरोध करने पर पीटा, देवर पर प्राथमिकी

Published at :01 Jul 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
भाभी से जबरदस्ती का प्रयास, विरोध करने पर पीटा, देवर पर प्राथमिकी

बेतिया : चनपटिया थाना के सेमुआपुर गांव में मंगलवार को एक देवर ने भाभी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध किया तो देवर ने उसे पीटकर घायल कर दिया. महिला की चीख सुन कर जब तक परिजन आये वह भाग खड़ा हुआ. महिला के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में एमजेके हॉस्पिटल में […]

विज्ञापन
बेतिया : चनपटिया थाना के सेमुआपुर गांव में मंगलवार को एक देवर ने भाभी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध किया तो देवर ने उसे पीटकर घायल कर दिया. महिला की चीख सुन कर जब तक परिजन आये वह भाग खड़ा हुआ. महिला के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में एमजेके हॉस्पिटल में भरती कराया है.
जख्मी महिला के बयान पर नगर थाना की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज की है. फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फर्द बयान में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके देवर की शादी अभी नहीं हुई है, करीब एक साल से वह तंग कर रहा था. उसका पति गुवाहाटी में काम करता है, घर पर सिर्फ सास व ससुर रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन