प्रेमी के संग भाग गयी विवाहिता, प्राथमिकी

Published at :01 Jul 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के संग भाग गयी विवाहिता, प्राथमिकी

भैरोगंज/सेमरा : करीब 40 दिन ससुराल में रहने के बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. सुनियोजित साजिश के तहत करीब 1.50 लाख के आभूषण एवं नगदी लेकर भागी है. हालांकि यह सनसनीखेज खुलासा विवाहिता के पिता ने ही किया है. पत्नी के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटना को लेकर परेशान युवक […]

विज्ञापन
भैरोगंज/सेमरा : करीब 40 दिन ससुराल में रहने के बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. सुनियोजित साजिश के तहत करीब 1.50 लाख के आभूषण एवं नगदी लेकर भागी है. हालांकि यह सनसनीखेज खुलासा विवाहिता के पिता ने ही किया है. पत्नी के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटना को लेकर परेशान युवक जब खोजबीन करने के लिए अपने ससुराल गया तो उसके ससुर ने बताया कि मेरे ही गांव के कतिपय लोगों ने साजिश कर अपहरण किया है.
इस मामले में भैरोगंज थाने मंझरिया गांव के गुड्डू सोनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में साठी के तबरेज आलम उर्फ लालबाबू पर लगाया गया है. शेख तैयब, शम्मश तबरेज उर्फ टिम्पू व हाजरा खातून नामजद हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित गुड्डू ने बताया कि उसकी शादी इसी 9 मई को साठी के गुलटेनी साह की पुत्री से हुई. वह ससुराल में आयी . राजी खुशी के साथ रह रही थी.
अचानक एक जरूरी काम से मैं 27 जून को बेतिया गया. एक दिन बाद लौटा तो मेरे दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी थी. मेरी मां रो रही थी. उसने बताया कि बहू नहीं है. वह रात से ही गायब हो गयी है.उसके बाद खोजबीन आरंभ हुआ तो यह जानकारी मिली. उसने अपनी पत्नी का अपहरण किये जाने का कांड दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन