ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : खैरटिया गांव के समीप कुरान घर संस्था की ओर से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गये और मुख्य पथ को जाम कर दिये. इससे मुख्य पथ में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. सूचना पर […]
विज्ञापन
बेतिया : खैरटिया गांव के समीप कुरान घर संस्था की ओर से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गये और मुख्य पथ को जाम कर दिये. इससे मुख्य पथ में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ व चार थानों की पुलिस ने ग्रामीण को समझा-बुझाकर शांत कराया.
ग्रामीण काफी देर तक कुरान घर की ओर से चल रहे विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य रोकने व तोड़ने की जिद पर अड़े थे. एसडीपीओ रामानंद कौशल ने कहा कि जल्द ही इस जमीन की नापी करा आगे की कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ ने कुरान घर के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगवा दी. इस घटना को शांत कराने के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मनुआपुल थानाध्यक्ष अजीत कुमार, बानूछापर ओपी प्रभारी प्रमोद कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी ओमप्रकाश चौहान आदि शामिल थे. इधर कुरान घर के संचालक रिजवान रेयाजी ने बताया कि एक पक्ष से वह जमीन रजिस्ट्री कराये है. दूसरे पक्ष का दावा है कि इस जमीन में उसका भी शेयर है. अगर उसका शेयर बनता है तो उसे उसका हक मिलना चाहिए.
क्या है मामला
ग्रामीण ने एसडीपीओ को बताया कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है उस पर दो वर्ष से कोर्ट में इंद्रजीत व रविंद्र के बीच मामला है. इधर 30 मार्च को कपिलदेव राउत का बेटा इंद्रजीत ने रिजवान रेयाजी से बेच दी. जबकि उसपर धारा 144 लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










