छड़-सीमेंट व्यवसायी को लगायी 10.60 लाख की चपत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : ठेकेदार बन मंशा टोला स्थित सूर्या छड़-सीमेंट एजेंसी के मालिक को 10.60 लाख रुपये की चपत लगायी है. एजेंसी के मालिक अनिल कुमार ने इस संबंध में मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि बैरिया थाना के पखनाहा निवासी प्रभु साह व उनके दो बेटे कन्हैया साह व अनिल साह उनकी […]
विज्ञापन
बेतिया : ठेकेदार बन मंशा टोला स्थित सूर्या छड़-सीमेंट एजेंसी के मालिक को 10.60 लाख रुपये की चपत लगायी है. एजेंसी के मालिक अनिल कुमार ने इस संबंध में मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है.
बताया है कि बैरिया थाना के पखनाहा निवासी प्रभु साह व उनके दो बेटे कन्हैया साह व अनिल साह उनकी दुकान पर आये. दोनों में पूर्व से भी जान-पहचान थी. ठेकेदारी की बात बता उनसे करीब 10.60 लाख रुपये के छड़ व सीमेंट ले लिया. चेक के माध्यम से पेमेंट करने की बात कही और उसी दिन 18 मई को आरोपियों ने इलाहाबाद बैंक का चेक दिया.
जब व्यवसायी ने उस चेक को अपने खाता में डाला, तो वह बाउंस कर गया. चेक बाउंस होने की बात व्यवसायी ने आरोपियों को बतायी तो पहले उन लोगों ने टाल-मटोल की. बाद में राशि देने से इनकार कर दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है आवेदन की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










