बेतिया राज की भूमि पर अवैध कब्जा को ले प्राथमिकी

Published at :19 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया राज की भूमि पर अवैध कब्जा को ले प्राथमिकी

बेतिया : नौरंगाबाग मोहल्ले में बेतिया राज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. इसे गंभीरता से लेते हुए बेतिया राज के प्रबंधक सह डीडीसी जवाहर प्रसाद ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. प्रबंधक के निर्देश पर राज के सिपाही नथुनी यादव ने नगर थाने में […]

विज्ञापन
बेतिया : नौरंगाबाग मोहल्ले में बेतिया राज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. इसे गंभीरता से लेते हुए बेतिया राज के प्रबंधक सह डीडीसी जवाहर प्रसाद ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. प्रबंधक के निर्देश पर राज के सिपाही नथुनी यादव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में जगदीशपुर थाने के जगदीशपुर निवासी अजय कुमार पांडेय को आरोपित बनाया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अजय पांडेय पर आरोप है कि वह नौरंगाबाग मोहल्ले में बेतिया राज की भूमि खाता संख्या-2 व खेसरा संख्या-2 पर अवैध रुप से कब्जा जमा रहा था. कर्मियों के जाने के बाद आरोपित पुन: उक्त भूमि पर कब्जा करने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन