लड़की का अपहर्ता गिरफ्तार, जेल

Published at :14 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की का अपहर्ता गिरफ्तार, जेल

बेतिया : मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर पोस्को एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी व अपहृत लड़की को बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पुरुषोत्तीपुर के ठकरी पासवान का पुत्र कमलेश पासवान बताया गया है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने बताया कि कमलेश ने गांव की लड़की का अपहरण कर लिया था. […]

विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर पोस्को एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी व अपहृत लड़की को बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पुरुषोत्तीपुर के ठकरी पासवान का पुत्र कमलेश पासवान बताया गया है.

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने बताया कि कमलेश ने गांव की लड़की का अपहरण कर लिया था. अपहरण की सूचना पर मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा सुधीर कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. अपहृत लड़की को बरामद कर लिया गया. वहीं एसपी ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई में 12 लीटर अवैध देशी शराब को भी जब्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन