‘डुगडुगी’ पीट बदलेंगे ट्रांसफॉर्मर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

जिले को 16 कलस्टर में बांटने की तैयारी बेतिया : किस गांव में कब और कहां विद्युतीकरण व ट्रांसफॉर्मर बदले जायेंगे इसकी जानकारी अब आम लोगों को भी होगी. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जिले में कार्य कर रही एजेंसी अशोका बिल्डकॉन को इसकी सूची सार्वजनिक करने का आदेश डीएम लोकेश कुमार सिंह ने […]
विज्ञापन
जिले को 16 कलस्टर में बांटने की तैयारी
बेतिया : किस गांव में कब और कहां विद्युतीकरण व ट्रांसफॉर्मर बदले जायेंगे इसकी जानकारी अब आम लोगों को भी होगी. राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जिले में कार्य कर रही एजेंसी अशोका बिल्डकॉन को इसकी सूची सार्वजनिक करने का आदेश डीएम लोकेश कुमार सिंह ने दी.
इसी आधार पर पूरे जिले को एजेंसी ने कलस्टर में बांट दिया है. कलस्टर में पंचायत व राजस्व ग्राम को भी शामिल किया गया है. एक कलस्टर में काम समाप्त होने के बाद भी दूसरे कलस्टर का काम शुरु होगा. वही ट्रांसफॉर्मर बदलने की सूची भी कलस्टर वार सार्वजनिक की जायेगी. ताकि लोगों को पता चल सके कि उनके क्षेत्र में कब ट्रांसफॉर्मर बदला जायेगा. डीएम ने बताया कि इस सूची की सही जानकारी नहीं रहने के कारण आये दिन विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती थी. इसी को देखते हुए एजेंसी को निर्देश दिया गया है.
कैसे लोगों तक पहुंचेगी सूचना
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व विद्युत आपूर्ति प्रमंडल तैयार की गयी कलस्टर की सूची व ट्रांसफॉर्मर बदलने की सूचना सभी बीडीओ व जिला जन संपर्क पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे. बीडीओ अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देगें. वही जनसंपर्क पदाधिकारी प्रतिदिन सूची तैयार कर अखबारों को जानकारी देंगे.
पंचायत व राजस्व गांव कलस्टर में शामिल
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की तहत किये जा रहे काम की प्रगति के लिए पंचायत व राजस्व गांव को कलस्टर में शामिल किया गया है. ताकि कलस्टर के हिसाब से काम हो सके और उसकी प्रगति रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने में सुविधा हो. पूरे जिला को 16 कलस्टर में विभक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










