आंगनबाड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published at :12 Jun 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों ने सेविका पर लगाया मनमानी करने का आरोप मझौलिया : प्रखंड के सेनुअरिया पंचायत के वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीण महिला-पुरूषों ने आगंनबाड़ी केंद्र संचालन दूसरे जगह संचालन करने पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 239 पर सेविका के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वालों में वार्ड सदस्य सुशीला देवी, नरेश राउत, हरि साह, राजाराम साह […]

विज्ञापन
ग्रामीणों ने सेविका पर लगाया मनमानी करने का आरोप
मझौलिया : प्रखंड के सेनुअरिया पंचायत के वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीण महिला-पुरूषों ने आगंनबाड़ी केंद्र संचालन दूसरे जगह संचालन करने पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 239 पर सेविका के विरोध में प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन करने वालों में वार्ड सदस्य सुशीला देवी, नरेश राउत, हरि साह, राजाराम साह तथा ग्रामीण मीना देवी, गीता देवी, राजेंद्र ठाकुर, चंद्रावती देवी, भिखईन खातून, लैश मियां आदि ने बताया कि आमवा कोईरी टोला में लगभग चार वर्ष पहले केंद्र संख्या 239 पर सेविका भवन के अभाव में संकट भगत तथा रामायण यादव के दरवाजा पर केंद्र का संचालन करती थी. इधर केंद्र का संचालन मनमाने तरीका से आमवा बैरागी टोला में चलाती है.
जिससे स्थानीय बच्चे वंचित हो जाते है. विभागीय लापरवाही से आदेश के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र पर केंद्र का संचालन नहीं करती है. सहायिका शांति देवी ने बताया कि पहले केंद्र का संचालन यहां होता था तो मैं काम करती थी. सीडीपीओ, डीपीओ बेतिया तथा जिला पदाधिकारी के यहां ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया है.
फिर भी केंद्र का संचालन दूसरे जगह होता है. वहीं सेविका इंदू देवी का कहना है कि डीपीओ द्वारा केंद्र संचालन का आदेश आमवा बैरागी टोला में दिया गया है. वहीं सीडीपीओ कुमुद कुमारी ने इस बाबत बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सेविका इंदू देवी के खिलाफ, तीन माह से अनियमितता के कारण मानदेय तथा पोषाहार बंद कर डीपीओ बेतिया को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन