आचार संहिता का उल्लंघन कर बेचा 1.95 करोड़ का बीएक्यू

Published at :09 Jun 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन कर बेचा 1.95 करोड़ का बीएक्यू

नाला उड़ाही . जून में टेंडर, तो बरसात में होगी सफाई बेतिया : सूबे में विधान परिषद् चुनाव की आचार संहिता लग गयी और ऐसे में नयी योजनाओं के काम पर ग्रहण लग गया है. लेकिन नगर परिषद् में इस ग्रहण के बाद भी करीब 1.95 करोड़ की योजनाओं के टेंडर के लिए बीएक्यू सोमवार […]

विज्ञापन
नाला उड़ाही . जून में टेंडर, तो बरसात में होगी सफाई
बेतिया : सूबे में विधान परिषद् चुनाव की आचार संहिता लग गयी और ऐसे में नयी योजनाओं के काम पर ग्रहण लग गया है. लेकिन नगर परिषद् में इस ग्रहण के बाद भी करीब 1.95 करोड़ की योजनाओं के टेंडर के लिए बीएक्यू सोमवार को बेचा गया.
इसमें सड़क निर्माण की कुल योजनाएं 28 व नाला सफाई की कुल 11 योजनाएं शामिल है. एक योजनाओं पर करीब पांच-पांच बीएक्यू बिके है.
बीएक्यू की खरीदारी के लिए नप में सुबह से ही ठेकेदारों का मेला लगा रहा. ठेकेदारों की भारी उपस्थिति को लेकर नप प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किये थे. नप सभापति जनक साह,इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा व पार्षदों तथा नप कर्मियों के देख-रेख में बीएक्यू की बिक्री हुई.
बढ़ी पार्षदों की टेंशन
एक तरफ में नप में नाला सफाई व सड़क निर्माण का टेंडर का बीएक्यू बिक रहा था.दूसरी ओर पार्षदों के सर पर टेंडर का टेंशन दिख रहा था. प्रधान सहायक के चेंबर में कुछ पार्षद,पार्षद पुत्र व पार्षद पति बैठे थे.
तभी एक बबुआ पार्षद ने कहा, टेंडर हो रहा है आये वार्ड में देखते है कैसे काम कराते है. नप के माननीय पद पर आसीन सदस्य के पुत्र ने कहा, ओपेन टेंडर है, संवेदक का दोष क्या है. ओपेन है तो सब आयेंगे ही.
11 योजनाओं पर 78 लाख का खर्च
बेतिया : नप प्रशासन आखिर कार नाला सफाई का टेंडर का बीएक्यू बेच ही डाला. नाला सफाई के कुल 11 योजनाओं पर लगभग 78 लाख की राशि खर्च की जायेगी. जबकि मानसून सर पर है और नाला पहले से भरे पड़े है.
नप सूत्रों के अनुसार, नाला सफाई कार्य में लगभग दो माह का समय लग जायेगा. ऐसे में इस टेंडरका लाभ नहीं मिल सकता है. क्योंकि नाला का सिल्ट फिर से नाला में ही भर जायेंगे तो फिर इस सफाई में लाखों रुपये खर्च करने का उदेश्य समझ में नहीं आ रहा है.
आचार संहिता में नहीं हो सकते नये कार्य
अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा है कि विधान परिषद् चुनाव की आचार संहिता लागू है.इस दौरान खासकर नगर परिषद , नगर पंचायत व पंचायतों में कोई नयी योजनाओं की शुरुआत नहीं की जा सकती है. क्योंकि इस चुनाव में इन्हीं इकाई के सदस्य वोटर होते हैं. चुनाव कार्य प्रभावित नहीं हो इसलिए इन इकाई में नये कार्य नहीं होंगे.
नहीं आया है कोई निर्देश : नप इओ
योजनाओं पर आचार संहिता लगने के सवाल पर नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि इस संबंध में विभाग से कोई निर्देश नहीं मिला है. इसलिए सभी योजनाओं के टेंडर के लिए बीएक्यू बेची गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन