दो गुटों में जमीन को ले विवाद, छह लोग घायल

बैरिया : थाना क्षेत्र के बैरिया रिभा गैंस एजेंसी के समीप जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें दोनों गुट के आधा दर्जन भर लोग घायल हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा बैरिया पीएचसी में चल रही है. जानकारी के अनुसार बगही निवासी शिवशंकर यादव अपनी जमीन की […]
बैरिया : थाना क्षेत्र के बैरिया रिभा गैंस एजेंसी के समीप जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें दोनों गुट के आधा दर्जन भर लोग घायल हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा बैरिया पीएचसी में चल रही है.
जानकारी के अनुसार बगही निवासी शिवशंकर यादव अपनी जमीन की जोताई करा रहे थे. इस बीच विरोध करने के लिए परशु राम बैठा पहुंचे. तो दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत कराया गया है. फिलहाल दोनों गुटों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










