बेवफा हुई बिजली, बेमजा बीता संडे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

पांच सालों में सबसे अधिक गरम दिन रहा रविवार बेतिया : चिलचिलाती धूप संग प्रचंड गरमी ने जीना मुहाल कर दिया है. ऊपर से बिजली भी बेवफाई की हद पार करती जा रही है. रविवार को जहां गरमी का पारा 45 डिग्री पार कर गया. वहीं बिजली का वोल्टेज और नीचे गिर गया. पंखे बामुश्किल […]
विज्ञापन
पांच सालों में सबसे अधिक गरम दिन रहा रविवार
बेतिया : चिलचिलाती धूप संग प्रचंड गरमी ने जीना मुहाल कर दिया है. ऊपर से बिजली भी बेवफाई की हद पार करती जा रही है. रविवार को जहां गरमी का पारा 45 डिग्री पार कर गया.
वहीं बिजली का वोल्टेज और नीचे गिर गया. पंखे बामुश्किल हिल भर रहे थे. लिहाजा गरमी का यह संडे बेमजा ही बीता. रविवार को इतनी गरमी थी कि शहर में कफ्यरू जैसा नजारा रहा. सड़कें वीरान रही. बाजारों में सन्नाटा छाया रहा. इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर दिखे तो वह भी पसीने से तरबतर थे. व्यवसायी, नौकरीपेशा ज्यादातर संडे होने के नाते घरों में ही कैद रहे. लेकिन बिजली के लो-वोल्टेज ने लोगों को रूला कर रख दिया. न तो पंखे ठीक से चले और न ही अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण. गरमी कहर ढा रही है और बिजली भी साथ नहीं दे रही.
नींद खुली, तो 29 डिग्री से हुई मुलाकात
रविवार को सुबह नींद खुली तो 29 डिग्री पारे से मुलाकात हुई. दिन निकलने के साथ सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया. सुबह के नौ बजे पारा 37 डिग्री पार कर गया. दोपहर के ठीक 12 बजे पारा 44 डिग्री रहा. देर शाम पारे में कुछ गिरावट आयी. हालांकि गरमी ने पसीना छुड़ा दिया.
मॉनसून दस्तक दे, तो फुर्र होगी गरमी
पश्चिम चंपारण में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में 15 जून तक मॉनसून आने की संभावना जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










