सिंचाई के लिए लगेगा टय़ूबेल : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

हरनाटांड़ : कालाबरवा समेत इसके आसपास के गांव के किसानों के फसल सूख रहे हैं. सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है. शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में आये विधायक राजेश सिंह ने कहा कि थरूहट विकास अभिकरण से यहां जल्द हीं एक टय़ूबेल लगाया जायेगा, जिससे किसान अपने फसलों की सिंचाई कर पायेंगे. […]
विज्ञापन
हरनाटांड़ : कालाबरवा समेत इसके आसपास के गांव के किसानों के फसल सूख रहे हैं. सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है. शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांव में आये विधायक राजेश सिंह ने कहा कि थरूहट विकास अभिकरण से यहां जल्द हीं एक टय़ूबेल लगाया जायेगा, जिससे किसान अपने फसलों की सिंचाई कर पायेंगे.
विधायक ने कहा कि किसानों की फसल की सुरक्षा हमारी जवाब देही है.गांव के लोगों ने बिजली की समस्या से विधायक को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि विधायक निधि से इस गांव में दो ट्रांसफॉर्मर शीघ्र लगवाया जायेगा. विधायक ने गांव के लोगों के समक्ष हीं बिजली विभाग के अभियंता को फोन कर इस गांव में दो ट्रांसफॉर्मर लगाने का आदेश दिया. मौके पर बिहार राज्य मछुआर संघ के सदस्य सुरेश चौधरी, विंध्यवासिनी ठाकुर, राजदेव महतो, परमेश्वर महतो, मो मुस्तफा, मुस्लिम मियां आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










