संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी

Published at :07 Jun 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी

रामनगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठी एक एएनएम बेहोश हो गयी. जिसे इलाज के लिए भरती कराया गया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सभी संविदा पर बहाल कर्मी धरना पर बैठे थे. तभी एकाएक सेरहवा दोन की एएनएम […]

विज्ञापन
रामनगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठी एक एएनएम बेहोश हो गयी. जिसे इलाज के लिए भरती कराया गया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सभी संविदा पर बहाल कर्मी धरना पर बैठे थे.
तभी एकाएक सेरहवा दोन की एएनएम रेखा कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी . वह वहीं पर बैठे- बैठे बेहोश हो गयी. जिसका इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवचंद भगत के द्वारा किया गया. डॉ. भगत ने बताया कि एएनएम बिल्कुल ठीक है. विदित हो कि पीएचसी के संविदा पर बहाल अस्पताल प्रबंधक , लेखापाल, डाटा ऑपरेटर, एएनएम व एंबुलेंस कर्मी सहित अन्य नियमित सहित अन्य मांगों को लेकर सात दिनों से धरना पर बैठे है. धूप ज्यादा रहने के चलते ये सभी कर्मी आउटडोर के पास बरामदा पर धरना पर बैठे है. वहां पंखा भी नहीं है. हड़ताली कर्मियों की संख्या भी अधिक है. उधर, हड़ताल के चलते अस्पताल की सारी व्यवस्था ठप पड़ गयी है. मरीज बेचैन हो इधर- उधर भटक रहे है.
मौके पर अनिल उपाध्याय, पंकज कुमार, गगनदेव प्रसाद, कंचन कुमारी, कुंदन कुमारी, बबिता कुमारी, गौरी कुमारी, प्रेम रंजना सिन्हा, सुजाता सिन्हा, नूतन कुमारी, भारती कुमारी, सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, रिता कुमारी, प्रभावती कुमारी आदि उपस्थित थे.
आज से शुरू होगा चार टीकाकरण अभियान
बगहा. मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण को लेकर एएनएम, आशा फैसिलेटर व स्वास्थ्य कर्मियों को पीएचसी बगहा एक में प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसएन महतो ने 7 जून से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण के संबंध में कई टिप्स दिये. गरमी के मौसम को देखते हुए दवा रख-रखाव में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए पूर्व से बनाये गये माइक्रोप्लान को उपलब्ध कराया गया. डा. महतो ने कहा कि 0- 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण करना है .
साथ हीं क्षेत्र के लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना है. क्षेत्र में ससमय पहुंच कर टीकाकरण का कार्य करें. उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों के हड़ताल के कारण स्थायी एएनएम , आशा फैसिलेटर तथा स्वास्थ्य कर्मियों की 14-14 टीम बनायी गयी है.
पीएचसी अंतर्गत विशेष टीकाकरण के लिए 7,8,9 और 11 जून की तिथि निर्धारित है. इसी अवधि में माइक्रो प्लान के साथ स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण का कार्य करेंगे. कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला को लिखा जायेगा. मौके पर प्रधान लिपिक शशि प्रसाद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन