छात्राओं से 66 हजार की ठगी करने वाला कोचिंग संचालक सतीश गुप्ता गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : कमेस्ट्री कोचिंग के नाम 66 हजार की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक सतीश गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. सतीश नगर के इलमराम चौक पर कमेस्ट्री का कोचिंग चलाता था. उसकी गिरफ्तारी भी इलमराम चौक से ही हुई. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि कोचिंग संचालक के खिलाफ ठगी की […]
विज्ञापन
बेतिया : कमेस्ट्री कोचिंग के नाम 66 हजार की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक सतीश गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. सतीश नगर के इलमराम चौक पर कमेस्ट्री का कोचिंग चलाता था.
उसकी गिरफ्तारी भी इलमराम चौक से ही हुई. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि कोचिंग संचालक के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज थी. उसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. एक जून को शांति नगर में रहने वाली छात्र लक्की कुमारी ने नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया हैं कि वह बगहा की स्थायी निवासी है. जो अपने दो सहेलियों के साथ नगर के शांति नगर मुहल् ला में रहती है. कोचिंग संचालक सतीश गुप्ता ने उनको कमेस्ट्री पढ़ाने का झांसा देकर 22-22 हजार रुपये प्रति छात्र ले लिये. पैसा लेने के बाद सतीश न तो कोचिंग करा रहा था और न ही पैसा ही लौटा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










