मतदाता सूची में सातवीं व आठवीं के छात्र बने वोटर

Published at :05 Jun 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में सातवीं व आठवीं के छात्र बने वोटर

बेतिया : मतदाता सूची में पिता की जगह पति व पति के जगह पुत्र प्रकाशित होने की घटना से आप तो परिचित होंगे ही. अब सातवीं व आठवीं कक्षा में नाबालिग छात्र-छात्राओं को भी वोटर बना दिया गया है. चौकिये मत, ऐसा ही मामला नौतन थाना के गहिरी पंचायत में आया है. ग्रामीणों ने जब […]

विज्ञापन
बेतिया : मतदाता सूची में पिता की जगह पति व पति के जगह पुत्र प्रकाशित होने की घटना से आप तो परिचित होंगे ही. अब सातवीं व आठवीं कक्षा में नाबालिग छात्र-छात्राओं को भी वोटर बना दिया गया है. चौकिये मत, ऐसा ही मामला नौतन थाना के गहिरी पंचायत में आया है.
ग्रामीणों ने जब वर्ष 2015 में प्रकाशित मतदाता सूची को देखा तो आश्चर्य में डूब गये. क्योंकि एक दो नहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे नाम बूथ 175,176,177,178 व 179 के मतदाता सूची में दर्ज थे. ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी के खिलाफ जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह से शिकायत की है. डीएम ने इस मामले में उप निर्वाचन पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है.
इन छात्रों का नाम है दर्ज
रंजना कुमारी, आलोक कुमार, कमलेश कुमार, गुड़िया कुमारी, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, सावित्री कुमारी, जितेश कुमार, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी समेत कई नाम शामिल है. जो सातवीं व आठवीं कक्षा के छात्र बताये जा रहे है.
स्थानीय राजनीति के तहत जोड़ा नाम
ग्रामीण कृष्णा यादव, चुमन कुमार पासवान, विरेंद्र प्रसाद, अनूप लाल यादव, विनोद बैठा आदि लोगों ने बताया कि स्थानीय राजनीति के तहत ऐसी गड़बड़ी की गयी है. बीएलओ को बिना आवेदन दिये इतने संख्या में नाम कैसे जोड़ दिया गया. ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी में एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भी शिकायत की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन